त्योहारों से पहले लखनऊ में सुरक्षा व्यवस्था का पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने लिया जायजा, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
Triangle News
विशेष रिपोर्ट
Rajesh Saxena | Manya Saxena
Triangle News Lucknow
राजधानी / लखनऊ। आगामी त्योहारों धनतेरस और दीपावली को देखते हुए राजधानी लखनऊ में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। इसी क्रम में पुलिस कमिश्नर लखनऊ तरुण गाबा ने विभिन्न सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
त्योहारों के दौरान बाजारों, प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। पुलिस कमिश्नर ने सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा करते हुए त्योहारों के दौरान सतर्कता बरतने और आमजन की सुविधा का ध्यान रखने पर जोर दिया।
पत्रकारों और लखनऊवासियों को दीं दीपावली की शुभकामनाएं
इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने पत्रकारों और लखनऊवासियों को धनतेरस एवं दीपावली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी से त्योहारों को आपसी सौहार्द, शांति और उल्लास के साथ मनाने की अपील की।
Triangle News Lucknow — सच के साथ, सबसे आगे…