शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 |

चौक के आनंदी माता मंदिर में आज विशाल भंडारा, रात 8 बजे से सजेगी भव्य भजन संध्या

Triangle News

5 hours ago 22 views
चौक के आनंदी माता मंदिर में आज विशाल भंडारा, रात 8 बजे से सजेगी भव्य भजन संध्या

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के चौक स्थित आनंदी माता मंदिर में आज गुरुवार को विशाल भंडारे और भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। आनंदी वाटर पार्क एवं आनंदी परिवार के संयोजन में होने वाले इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

सुबह 11 बजे से प्रसाद वितरण, रात में माता रानी का गुणगान

कार्यक्रम के तहत सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। वहीं, रात 8 बजे से भव्य भजन संध्या शुरू होगी, जिसमें भक्तिमय गीतों के माध्यम से मां भगवती की महिमा का गुणगान किया जाएगा।

भजन गायकों की प्रस्तुतियां बनेंगी आकर्षण

भजन संध्या में ओम जी शर्मा के सहयोगी जॉन अजमेरी, महिमा पांडे, मयंक और अंकिता चंचल अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेंगे। इसके साथ ही देश के प्रमुख कलाकारों द्वारा आकर्षक धार्मिक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी, जो कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहेंगी।

आयोजकों ने की सपरिवार शामिल होने की अपील

आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमी नागरिकों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर मां आनंदी के दर्शन करने, भजन संध्या का आनंद लेने और सेवा भाव से जुड़ने की अपील की है।

धार्मिक आस्था, भक्ति और सेवा के संगम के रूप में आयोजित यह कार्यक्रम श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक वातावरण में एक साथ जुड़ने का अवसर प्रदान करेगा।

Triangle News Lucknow — सच के साथ, सबसे आगे…

शेयर करें

संबंधित खबरें

282
पेज 4 / 47