शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 |

शिवपाल यादव को चमचमाता शंख भेंट कर चर्चा में आए प्रभाकर पांडेय! सोने का है या गोल्डन परत, उठे सवाल

Triangle News

13 hours ago 51 views
शिवपाल यादव को चमचमाता शंख भेंट कर चर्चा में आए प्रभाकर पांडेय! सोने का है या गोल्डन परत, उठे सवाल

कानपुर देहात | Triangle News Lucknow

कानपुर देहात में शिवपाल सिंह यादव के दौरे के दौरान एक चमचमाते पीले शंख ने भी लोगों का ध्यान खींचा। सिकंदरा विधानसभा सीट से दावेदारी कर रहे प्रभाकर पांडेय ने शिवपाल यादव को शंख भेंट किया। इसके बाद इस अनोखी भेंट की चमक चर्चा का विषय बन गई।

शंख की सुनहरी चमक देखकर सवाल उठने लगे कि आखिर यह असली सोने का है या इस पर सोने जैसी परत चढ़ाई गई है? हालांकि, शंख की वास्तविक सामग्री को लेकर फिलहाल कोई पुष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है।

सियासी संदेश या सिर्फ खास भेंट?

शिवपाल यादव को शंख भेंट किए जाने के बाद इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा हो रही है। सिकंदरा विधानसभा से प्रभाकर पांडेय की दावेदारी के बीच इस भेंट ने लोगों का ध्यान जरूर खींचा है।

अब शंख की असलियत क्या है, यह पुष्टि के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल, कानपुर देहात की इस राजनीतिक मुलाकात में चमचमाते शंख ने अपनी अलग पहचान बना ली है।

Triangle News Lucknow — सच के साथ, सबसे आगे…

शेयर करें