सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

गंगा एक्सप्रेसवे से मेरठ पहुंचने पर कई स्थानों पर हुआ स्वागत, चौधरी चरण सिंह और डॉ. भीमराव आंबेडकर को किया नमन

Triangle News

11 hours ago 49 views
गंगा एक्सप्रेसवे से मेरठ पहुंचने पर कई स्थानों पर हुआ स्वागत, चौधरी चरण सिंह और डॉ. भीमराव आंबेडकर को किया नमन

रिपोर्ट: राजेश सक्सेना | Triangle News Lucknow

मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्या राज सिंह के मेरठ में प्रथम आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। गंगा एक्सप्रेसवे के रास्ते मेरठ पहुंचने के बाद उनके स्वागत का सिलसिला हापुड़ चुंगी से शुरू होकर तेजगढ़ी चौराहा, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय और अन्य प्रमुख स्थानों तक चला।

कई स्थानों पर हुआ स्वागत

मेरठ आगमन पर हापुड़ चुंगी में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद तेजगढ़ी चौराहे पर जिला अध्यक्ष, सहकारिता प्रकोष्ठ अभिषेक चौधरी ने अभिनंदन किया। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के परिसर में जिला अध्यक्ष राहुल पुनिया के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने धन सिंह कोतवाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

कार्यक्रम के दौरान भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया। राष्ट्रीय लोकदल के सामाजिक न्याय मंच की प्रदेश अध्यक्ष संगीता दोहरे ने उनका स्वागत किया। वहीं, पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव (संगठन) एवं प्रदेश प्रवक्ता आतिर रिजवी ने उन्हें शॉल और माला पहनाकर अभिनंदन किया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ दीपक गून, जिला पंचायत सदस्य प्रताप लोईया, राजू सभासद, आर्यदेव सहित अन्य लोगों ने भी फूल-मालाओं से स्वागत किया।

महिला प्रकोष्ठ ने भी किया अभिनंदन

मेरठ के डिफेंस एन्क्लेव में राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ की ओर से प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पार्टी की महिला इकाई की सहभागिता भी देखने को मिली।

सांसद और विधायक सहित कई प्रमुख नेता रहे मौजूद

इस अवसर पर सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, विधायक गुलाम मोहम्मद, जिला अध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज, प्रदेश अध्यक्ष सामाजिक न्याय मंच संगीता दोहरे, पूर्व प्रदेश महासचिव आतिर रिजवी, दीपक गून, प्रताप लोईया, कर्नल ब्रह्मपाल सिंह तोमर, विकास भैसा, चन्द्राबली यादव, रणवीर दहिया, संजय रसूलपुर, नरेंद्र खजूरी, पिंटू मौड़ और अर्जुन काली सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम मेरठ आगमन पर हुए स्वागत कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही। विभिन्न स्थानों पर आयोजित अभिनंदन कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय नेताओं ने उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।

Triangle News Lucknow — सच के साथ, सबसे आगे…

शेयर करें

संबंधित खबरें

239
पेज 17 / 40