रविवार, 8 नवम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जनता के बीच पहुंचे विधायक सौरभ श्रीवास्तव, ‘आपका विधायक–आपके द्वार’ अभियान के तहत सुनीं जनसमस्याएं

Triangle News

17 hours ago 139 views
जनता के बीच पहुंचे विधायक सौरभ श्रीवास्तव, ‘आपका विधायक–आपके द्वार’ अभियान के तहत सुनीं जनसमस्याएं

विशेष रिपोर्ट

अनुराग सिंह बिष्ट

Triangle News Lucknow

उत्तर प्रदेश / वाराणसी। जनता की समस्याओं, अपेक्षाओं और सुझावों को सीधे सुनने तथा उनके समाधान के उद्देश्य से वाराणसी कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री सौरभ श्रीवास्तव ने अपने जनसंपर्क अभियान ‘आपका विधायक–आपके द्वार’ के तहत जनसंवाद किया। कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने प्रातः बड़ी पटिया स्थित गोपाल बाबा मंदिर से की।

इस दौरान विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने क्षेत्र के नागरिकों से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने स्थानीय लोगों से क्षेत्र की समस्याओं, आवश्यकताओं और विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से बातचीत की। नागरिकों ने भी अपनी समस्याएं एवं सुझाव उनके समक्ष रखे, जिन्हें विधायक ने गंभीरता से सुना और समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल कार्यालय में बैठकर समस्याएं सुनना नहीं, बल्कि जनता के बीच पहुंचकर उनकी वास्तविक परिस्थितियों को समझना भी है। इसी उद्देश्य से ‘आपका विधायक–आपके द्वार’ अभियान के माध्यम से वे लगातार विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों और बस्तियों में पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और स्नेह ही जनसेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा है। क्षेत्रवासियों की समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है।

जनसंवाद के दौरान विधायक ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की। साथ ही पात्र नागरिकों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अमित राय, अभिषेक मिश्रा, पार्षद मदन मोहन तिवारी, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र पटेल, पवन यादव, सतीश राजभर, जय प्रकाश मौर्या, अरविंद मौर्या, गोविंद वर्मा, अनूप, राहुल सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

‘आपका विधायक–आपके द्वार’ अभियान के माध्यम से विधायक सौरभ श्रीवास्तव जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को जानने का प्रयास कर रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य जनप्रतिनिधि और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना तथा क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान एवं विकास कार्यों को गति देना है।

Triangle News Lucknow — सच के साथ, सबसे आगे…

शेयर करें

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संबंधित खबरें

555
पेज 34 / 93