बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 |

वाराणसी में राजेश पटेल हत्याकांड का खुलासा? शिवपुर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद

Triangle News

1 hour ago 65 views
वाराणसी में राजेश पटेल हत्याकांड का खुलासा? शिवपुर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद

रिपोर्ट: अजीत सिंह | अतुल सिंह

उत्तर प्रदेश/वाराणसी | Triangle News Lucknow

वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र में राजेश पटेल की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों को सोमवार देर रात शिवपुर रेलवे स्टेशन के पास मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से .32 बोर की एक अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद करने का दावा किया गया है।

22 अक्टूबर को घायल हुए थे राजेश पटेल

पुलिस के मुताबिक, 22 अक्टूबर को ग्राम पिसौर निवासी सुरेंद्र कुमार पटेल ने शिवपुर थाने में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने उनके भाई राजेश पटेल पर जानलेवा हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इलाज के दौरान राजेश पटेल की मौत हो गई थी। इसके बाद मामले में धाराओं में संशोधन कर हत्या के मामले की जांच आगे बढ़ाई गई।

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम पटेल पुत्र राजेश पटेल और रमेश कुमार उर्फ बादशाह पुत्र स्वर्गीय जवाहिर राम, दोनों निवासी ग्राम पिसौर, हरिजन बस्ती, थाना शिवपुर, वाराणसी के रूप में हुई है।

यह कार्रवाई सहायक पुलिस आयुक्त कैंट प्रज्ञा पाठक के नेतृत्व में गठित टीम और शिवपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा की पुलिस टीम ने की। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ शिवपुर थाने में पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं 3/25/27 के तहत कार्रवाई की गई है। दोनों को विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक विद्यासागर, उपनिरीक्षक रणबीर सिंह यादव, हेड कांस्टेबल लवकुश, कांस्टेबल किशन सोनकर, नीतेश तिवारी और बालमुकुंद मौर्य सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।

नोट: पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी इस मामले में गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपों पर अंतिम निर्णय न्यायालय द्वारा किया जाएगा।

Triangle News Lucknow — सच के साथ, सबसे आगे…

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

367
पेज 1 / 62