गुरूवार, 5 नवम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

महंगाई को लेकर कांग्रेस का योगी सरकार पर हमला, प्रियंका गुप्ता बोलीं- रसोई का बजट बिगाड़ रही महंगाई

Triangle News

28 minutes ago 3 views
महंगाई को लेकर कांग्रेस का योगी सरकार पर हमला, प्रियंका गुप्ता बोलीं- रसोई का बजट बिगाड़ रही महंगाई

विशेष रिपोर्ट

संजय अग्रवाल

राजधानी / लखनऊ

Triangle News Lucknow | सच के साथ, सबसे आगे…

उत्तर प्रदेश में महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग की वाइस चेयरमैन प्रियंका गुप्ता ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय स्थित नेहरू भवन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान महंगाई को लेकर योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई से आम जनता परेशान है और डबल इंजन की सरकार इस पर नियंत्रण करने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है।

12 वर्षों में रसोई गैस 128 प्रतिशत महंगी होने का दावा

प्रियंका गुप्ता ने दावा किया कि पिछले 12 वर्षों में रसोई गैस की कीमतों में 128 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि पहले सब्सिडी के तहत साल में मिलने वाले 12 घरेलू गैस सिलेंडरों की संख्या घटकर चार रह गई है। इसके चलते मध्यम वर्गीय परिवारों को भी सब्सिडी का लाभ नहीं मिल पा रहा है और महिलाओं के लिए रसोई का बजट संभालना मुश्किल होता जा रहा है।

उन्होंने खाद्य सामग्री की महंगाई दर 7.74 प्रतिशत होने का दावा करते हुए सवाल उठाया कि जब भाजपा शासित कुछ अन्य राज्यों में 12 सब्सिडी वाले सिलेंडर दिए जा रहे हैं, तो उत्तर प्रदेश की जनता को यह सुविधा क्यों नहीं मिल रही है?

चीनी से लेकर दाल और खाद्य तेल तक के दामों पर उठाए सवाल

कांग्रेस नेता ने कहा कि बाजार में चीनी 60 से 70 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है। दीपावली जैसे त्योहार पर भी आम परिवारों के लिए मिठास महंगी हो गई है। उन्होंने भाजपा की पूर्व मंत्री के पुराने बयान 'बटन दबाओ-चीनी 13 रुपये किलो पाओ' का जिक्र करते हुए सरकार पर सवाल उठाए।

प्रियंका गुप्ता ने आरोप लगाया कि किसानों के गन्ने का मूल्य नहीं बढ़ाया जा रहा, जबकि बाजार में चीनी के दाम लगातार ऊंचे बने हुए हैं। उन्होंने प्याज, दूध, दाल, सरसों के तेल और रिफाइंड ऑयल की बढ़ती कीमतों का मुद्दा भी उठाया। उनका दावा है कि कई आवश्यक खाद्य वस्तुओं के दाम आम आदमी की पहुंच से बाहर होते जा रहे हैं।

विधानसभा चुनाव में महंगाई बनेगा बड़ा मुद्दा: कांग्रेस

प्रियंका गुप्ता ने योगी सरकार पर महंगाई को लेकर संवेदनहीन होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाएं रसोई के बिगड़ते बजट और बढ़ती महंगाई से परेशान हैं। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में महिलाएं महंगाई के मुद्दे पर भाजपा को जवाब देंगी।

कांग्रेस की इस प्रेसवार्ता के जरिए पार्टी ने महंगाई, रसोई गैस की कीमतों और खाद्य पदार्थों के बढ़ते दामों को आगामी विधानसभा चुनाव के प्रमुख राजनीतिक मुद्दों के रूप में उठाया है।

नोट: प्रेसवार्ता में महंगाई और वस्तुओं की कीमतों से संबंधित आंकड़े कांग्रेस की वाइस चेयरमैन प्रियंका गुप्ता द्वारा प्रस्तुत किए गए दावे हैं।

Triangle News Lucknow

सच के साथ, सबसे आगे…

वीडियो

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संबंधित खबरें

503
पेज 4 / 84