मंगलवार, 3 नवम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अमित शाह के लखनऊ दौरे से पहले भाजपा प्रदेश मुख्यालय में बड़ी बैठक, मिशन 2027 की तैयारियों पर मंथन

Triangle News

4 days ago 113 views
अमित शाह के लखनऊ दौरे से पहले भाजपा प्रदेश मुख्यालय में बड़ी बैठक, मिशन 2027 की तैयारियों पर मंथन

रिपोर्ट: Rajesh Saxena | Prashant Yadav

राजधानी/लखनऊ। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित लखनऊ दौरे से पहले भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। बैठक में अमित शाह के दौरे की तैयारियों के साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर संगठन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जा रही है।

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह कर रहे हैं। इसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह समेत पार्टी के सभी प्रदेश पदाधिकारी मौजूद हैं।

अमित शाह के दौरे की तैयारियों पर चर्चा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 31 अक्टूबर को लखनऊ पहुंचने का कार्यक्रम है। उनके दौरे को लेकर प्रदेश मुख्यालय में तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। पार्टी पदाधिकारी दौरे से जुड़े कार्यक्रमों, संगठनात्मक व्यवस्थाओं और प्रस्तावित बैठकों को लेकर विचार-विमर्श कर रहे हैं।

मिशन 2027 पर रहेगा विशेष फोकस

भाजपा की इस बैठक में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां प्रमुख एजेंडे में शामिल हैं। संगठन को मजबूत करने, आगामी चुनाव की रणनीति तैयार करने और प्रदेश स्तर पर पार्टी की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों के बीच मंथन हो रहा है।

अमित शाह के लखनऊ दौरे के दौरान भी मिशन 2027 को लेकर महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक प्रस्तावित है। ऐसे में प्रदेश मुख्यालय पर हो रही इस बैठक को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

फिलहाल भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पदाधिकारियों का मंथन जारी है। अमित शाह के दौरे और संगठनात्मक बैठकों में होने वाले फैसलों पर राजनीतिक गलियारों की नजरें टिकी हैं।

---

TRIANGLE NEWS LUCKNOW

सच के साथ, सबसे आगे…

जनता की आवाज | निष्पक्ष पत्रकारिता | विश्वसनीय खबरें

शेयर करें

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement