सोमवार, 2 नवम्बर 2026 |

NMMS छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 15 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

Triangle News

6 hours ago 47 views
NMMS छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 15 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

शिक्षा मंत्रालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बढ़ाई अंतिम तिथि, आवेदन से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) अनिवार्य

विशेष रिपोर्ट

अनुराग सिंह बिष्ट

राजधानी/दिल्ली। राष्ट्रीय साधन-सह-मेधा छात्रवृत्ति योजना (National Means-cum-Merit Scholarship Scheme-NMMS) के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। शिक्षा मंत्रालय ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 15 नवंबर 2026 कर दी है।

मंत्रालय के इस फैसले से उन पात्र विद्यार्थियों को अतिरिक्त समय मिलेगा, जो किसी कारणवश अभी तक राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (National Scholarship Portal) पर अपना आवेदन पूरा नहीं कर पाए हैं।

आवेदन से पहले OTR कराना जरूरी

शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने से पहले विद्यार्थियों को राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। OTR पूरा होने के बाद ही विद्यार्थी योजना के लिए आवेदन कर सकेंगे।

राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल इस शैक्षणिक सत्र के लिए एक जून 2026 से खुला हुआ है।

आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी विद्यार्थियों को मिलती है सहायता

राष्ट्रीय साधन-सह-मेधा छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान करना और उन्हें माध्यमिक स्तर पर पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना है।

इस योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 9 से 12 तक निर्धारित पात्रता और नियमों के अनुसार छात्रवृत्ति दी जाती है। योजना का लाभ लेने के लिए विद्यार्थियों को निर्धारित शैक्षणिक और आर्थिक पात्रता मानदंडों को पूरा करना आवश्यक है।

15 नवंबर से पहले पूरा करें आवेदन

पात्र विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना OTR और आवेदन की प्रक्रिया समय से पूरी कर लें। आवेदन करते समय सभी आवश्यक विवरण और दस्तावेज सही तरीके से भरें, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि के कारण आवेदन लंबित न रहे।

छात्रवृत्ति से संबंधित आवेदन और दिशा-निर्देशों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट scholarships.gov.in पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Triangle News Lucknow — सच के साथ, सबसे आगे…

शेयर करें

संबंधित खबरें

112
पेज 10 / 19