शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 |

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर रोक की मांग, कारोबार 30% तक सिमटने का दावा

Triangle News

1 week ago 1,372 views
दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर रोक की मांग, कारोबार 30% तक सिमटने का दावा

Triangle News Lucknow | व्यापार जगत से जुड़ी खबर

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में लगातार हो रहे धरने-प्रदर्शनों और सुरक्षा कारणों से मेट्रो सेवाएं बाधित होने के बीच व्यापारियों ने दिवाली तक बड़े प्रदर्शनों पर रोक लगाने की मांग उठाई है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) का दावा है कि पिछले तीन दिनों में बाजारों का कारोबार घटकर करीब 30 प्रतिशत रह गया है, जिससे व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र

सीटीआई के चेयरमैन बृजेश गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर दिवाली तक बड़े धरने-प्रदर्शनों पर रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि राजधानी में लगातार हो रहे प्रदर्शनों के कारण बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और लोग दिल्ली आने से बच रहे हैं।

त्योहारों के सीजन में व्यापारियों की बढ़ी चिंता

बृजेश गोयल के मुताबिक, नवरात्र, दशहरा और दिवाली जैसे प्रमुख त्योहारों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से व्यापारी थोक में सामान खरीदने दिल्ली पहुंचते हैं। लेकिन मौजूदा हालात के चलते खरीदारी के लिए आने वाले व्यापारियों की संख्या प्रभावित हो रही है।

सीटीआई का दावा है कि दिल्ली में करीब 15 लाख व्यापारियों को इसका नुकसान उठाना पड़ रहा है। व्यापारिक संगठन ने त्योहारों के दौरान बाजारों में सामान्य गतिविधियां बनाए रखने और कारोबार को प्रभावित होने से बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

शेयर करें

संबंधित खबरें

65
पेज 1 / 11