गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026 |

तालकटोरा पुलिस का खुलासा: चेन स्नैचिंग और मोबाइल छिनैती की दो वारदातें सुलझीं, एक आरोपी गिरफ्तार

Triangle News

11 hours ago 53 views
तालकटोरा पुलिस का खुलासा: चेन स्नैचिंग और मोबाइल छिनैती की दो वारदातें सुलझीं, एक आरोपी गिरफ्तार

Report by Subodh Singh

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में तालकटोरा पुलिस ने चेन स्नैचिंग और मोबाइल छिनैती की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि करीब 16 वर्षीय किशोर अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीनी गई चेन, मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई एक्टिवा स्कूटी बरामद करने की जानकारी दी है।

पुलिस के मुताबिक, 27 अक्टूबर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आलमनगर रेलवे स्टेशन के पास सफेद रंग की एक्टिवा स्कूटी सवार दोनों को पकड़ा गया। तलाशी और पूछताछ के दौरान 23 अक्टूबर को तालकटोरा पुलिया के पास एक महिला के गले से छीनी गई पीली धातु की चेन बरामद हुई।

इसके अलावा, 10 अक्टूबर को दर्ज मोबाइल छिनैती के मुकदमे से संबंधित REALME 11 5G मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की एक्टिवा स्कूटी, जिसका पंजीकरण नंबर UP32RB3725 है, को भी कब्जे में लिया है। पुलिस के अनुसार, जामा तलाशी के दौरान दो अन्य मोबाइल फोन और एक हजार रुपये नकद भी मिले हैं।

आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं मुकदमे

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी शिवम गुप्ता उर्फ शुभम गुप्ता के खिलाफ थाना आलमबाग में वर्ष 2025 के दो मुकदमे दर्ज हैं। बरामदगी के आधार पर तालकटोरा थाने में दर्ज दोनों मामलों में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शिव सिंह, उपनिरीक्षक प्रवीन कुमार, उपनिरीक्षक मुकेश मिश्रा, उपनिरीक्षक महेश कुमार, हेड कांस्टेबल आनन्द मणि सिंह और कांस्टेबल राकेश कुमार पटेल शामिल रहे।

Triangle News Lucknow — सच के साथ, सबसे आगे।

शेयर करें

संबंधित खबरें

384
पेज 30 / 64