शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 |

लखनऊ में जुए के अड्डे पर PGI पुलिस की रेड! 9 गिरफ्तार, ₹1.67 लाख नकद बरामद

Triangle News

1 week ago 69 views
लखनऊ में जुए के अड्डे पर PGI पुलिस की रेड! 9 गिरफ्तार, ₹1.67 लाख नकद बरामद

रिपोर्ट: राजेश सक्सेना | Triangle News Lucknow

लखनऊ। राजधानी में जुआ खेलने वालों के खिलाफ पीजीआई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वृंदावन योजना के सेक्टर-19 में छापेमारी कर पुलिस ने कथित तौर पर जुआ खेल रहे 9 लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से जुए की फड़ पर लगे 1 लाख 67 हजार 350 रुपये नकद, तलाशी में 99 हजार रुपये, 10 मोबाइल फोन, ताश की गड्डी और एक चारपहिया व एक दोपहिया वाहन बरामद किए गए।

गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी

पुलिस के मुताबिक, 8 अक्टूबर को स्थानीय सूचना तंत्र से सेक्टर-19, वृंदावन योजना में जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पीजीआई पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी और नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने इस मामले में मु0अ0सं0 507/2026 के तहत जुआ अधिनियम की धारा 13 में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

नकदी और मोबाइल फोन बरामद

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, कार्रवाई के दौरान बरामदगी में शामिल हैं:

- फड़ से 1,67,350 रुपये नकद

- जामा तलाशी से 99,000 रुपये नकद

- 10 मोबाइल फोन

- ताश के 52 पत्ते

- एक चारपहिया वाहन

- एक दोपहिया वाहन

नौ आरोपी गिरफ्तार, तीन अन्य की तलाश

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोतीलाल, अंशु सिंह, केदारनाथ, मोहम्मद हसन, मोहम्मद शकील, महेन्द्र यादव, संजय कुमार मिश्रा, आस मोहम्मद और अजय कुमार रावत के रूप में की है।

पुलिस के अनुसार, मौके से भागे तीन अन्य व्यक्तियों—शशिकान्त तिवारी उर्फ भुल्लन, प्रथमेश मिश्र और जितेन्द्र—की तलाश की जा रही है।

कुछ आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी दर्ज

पुलिस प्रेस नोट के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद हसन, मोहम्मद शकील और महेन्द्र यादव के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न मामले दर्ज होने का उल्लेख है। इनमें जुआ अधिनियम से जुड़े मामले भी शामिल हैं।

फिलहाल मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Triangle News Lucknow — सच के साथ, सबसे आगे।

शेयर करें

संबंधित खबरें

220
पेज 1 / 37