मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 |

वाराणसी में पटाखा बनाने वाली रासायनिक सामग्री का बड़ा भंडार बरामद! 100 कुंतल से अधिक सामान की गिनती, एक आरोपी गिरफ्तार

Triangle News

1 day ago 8 views
वाराणसी में पटाखा बनाने वाली रासायनिक सामग्री का बड़ा भंडार बरामद! 100 कुंतल से अधिक सामान की गिनती, एक आरोपी गिरफ्तार

गोला दीनानाथ में कोतवाली पुलिस की कार्रवाई; बरामद सामग्री की कीमत करोड़ों रुपये होने की आशंका

विशेष रिपोर्ट: अजीत सिंह एवं अतुल सिंह

वाराणसी | Triangle News Lucknow

वाराणसी। धार्मिक नगरी वाराणसी के गोला दीनानाथ इलाके में कोतवाली पुलिस ने पटाखा बनाने में इस्तेमाल होने वाली रासायनिक सामग्री के बड़े भंडार का खुलासा किया है। मौके से अब तक 100 कुंतल से अधिक सामग्री की गिनती की जा चुकी है। बरामद सामान की कीमत करोड़ों रुपये होने की आशंका जताई जा रही है।

बड़े भंडार का खुलासा, राजू गुप्ता गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए राजू गुप्ता नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बरामद सामग्री की मात्रा को देखते हुए मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस द्वारा सामग्री की गिनती और उससे संबंधित अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।

करोड़ों की सामग्री होने की आशंका

मौके से बरामद रासायनिक सामग्री की वास्तविक मात्रा, प्रकृति और बाजार मूल्य की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

शेयर करें

संबंधित खबरें

248
पेज 2 / 42