गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026 |

लखनऊ ट्रिपल मर्डर के बाद पुलिस महकमे में बड़ा एक्शन, थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी निलंबित

Triangle News

1 day ago 125 views
लखनऊ ट्रिपल मर्डर के बाद पुलिस महकमे में बड़ा एक्शन, थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी निलंबित

विशेष रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट

राजधानी/लखनऊ | Triangle News Lucknow

लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र के ब्राह्मणी टोला, नौबस्ता में कार पार्किंग विवाद के दौरान हुई फायरिंग में तीन लोगों की मौत के मामले ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। घटना के बाद पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने सख्त कदम उठाते हुए सआदतगंज थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार आर्य और कश्मीरी मोहल्ला चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजय कुमार चौरसिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

पार्किंग विवाद में चलीं गोलियां, तीन की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 अक्टूबर 2026 को कार पार्किंग को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक हो गया। इस दौरान हुई फायरिंग में तीन लोगों की जान चली गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई की।

फायरिंग के आरोपी की गिरफ्तारी का दावा

पुलिस के अनुसार, मामले में फायरिंग के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से कथित तौर पर घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल और चार खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई किए जाने की जानकारी दी गई है।

थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी पर कार्रवाई

तीन लोगों की मौत के बाद थाना प्रभारी संतोष कुमार आर्य और चौकी प्रभारी अजय कुमार चौरसिया का निलंबन पुलिस प्रशासन की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। हालांकि, निलंबन के विस्तृत कारणों और दोनों अधिकारियों की जवाबदेही को लेकर आधिकारिक आदेश का विवरण सामने आने पर स्थिति और स्पष्ट होगी।

मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। घटना ने एक बार फिर स्थानीय स्तर पर कानून-व्यवस्था और विवादों को समय रहते नियंत्रित करने की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

Triangle News Lucknow — सच के साथ, सबसे आगे…

शेयर करें