इन्दिरानगर पुलिस का बड़ा एक्शन, जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी गोलू वर्मा उर्फ रितिक गिरफ्तार
Triangle News
विशेष रिपोर्ट
अनुराग सिंह बिष्ट
राजधानी/लखनऊ | Triangle News Lucknow
लखनऊ कमिश्नरेट के पूर्वी जोन में इन्दिरानगर पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी गोलू वर्मा उर्फ रितिक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक पर हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
30 अक्टूबर को युवक पर हुआ था जानलेवा हमला
मामला 30 अक्टूबर 2026 का है, जब उत्कर्ष यादव पर कुछ लोगों ने हमला कर मारपीट की थी। इस हमले में उत्कर्ष के सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। पीड़ित के पिता अविनाश यादव की तहरीर पर थाना इन्दिरानगर में मुकदमा अपराध संख्या 0287/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
मटियारी रोड के पास से आरोपी गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने 31 अक्टूबर 2026 को मटियारी रोड स्थित बादशाहखेड़ा नगर के पास से मुख्य आरोपी गोलू वर्मा उर्फ रितिक (25 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी उमाशंकर वर्मा उर्फ पवन कुमार का पुत्र है और सियाराम विहार कॉलोनी, थाना इन्दिरानगर, लखनऊ का निवासी बताया गया है।
अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस के मुताबिक, मामले में अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए हैं। इनमें समीर गाजी पुत्र मोहम्मद शहजाद, निवासी विवेकानन्द कॉलोनी, करन पाण्डेय पुत्र परशुराम पाण्डेय, निवासी श्लोक विहार कॉलोनी, तकरोही, आलम और अन्य अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं।
पुलिस इन सभी आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
गिरफ्तार आरोपी का पूर्व आपराधिक इतिहास भी सामने आया
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी गोलू वर्मा उर्फ रितिक का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। वर्ष 2023 में उसके खिलाफ थाना नगराम में मारपीट, धमकी और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
- अजय नारायण सिंह — थाना प्रभारी, इन्दिरानगर
- उपनिरीक्षक दिलीप कुमार चौबे
- उपनिरीक्षक राजेश कुमार यादव
- कांस्टेबल सुनील कुमार
फिलहाल गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। वहीं, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इन्दिरानगर पुलिस की कार्रवाई जारी है।
Triangle News Lucknow — सच के साथ, सबसे आगे।