दिवाली से पहले योगी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ता 60% से बढ़ाकर 63% किया
Triangle News
1 day ago
345 views
08 Nov 2026
Report: Rajesh Saxena
Triangle News Lucknow
उत्तर प्रदेश / लखनऊ। दीपावली से पहले उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। सरकार ने महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जुलाई माह से प्रभावी होगा। इस फैसले से प्रदेश के लाखों राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।
महंगाई भत्ते में इस बढ़ोतरी से कर्मचारियों के वेतन और पेंशनरों की पेंशन में वृद्धि होगी। दीपावली से पहले लिए गए इस फैसले को राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है।
Triangle News Lucknow — सच के साथ, सबसे आगे…