रामलला की नगरी में यामी गौतम! ‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले हनुमानगढ़ी में टेका माथा, राम की पैड़ी पर लिया आशीर्वाद
Triangle News
16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी ‘नई नवेली’ | फैंटेसी, कॉमेडी, एक्शन और फैमिली एंटरटेनमेंट का दिखेगा अनोखा संगम
Report: Triangle News Lucknow
अयोध्या। बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम धर अपनी आगामी फिल्म ‘नई नवेली’ के प्रमोशन से पहले रामनगरी अयोध्या पहुंचीं। यहां उन्होंने राम की पैड़ी और हनुमानगढ़ी में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। फिल्म की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचने को लेकर अभिनेत्री का यह दौरा चर्चा में है।

रामनगरी में पारंपरिक अंदाज में नजर आईं यामी
अयोध्या प्रवास के दौरान यामी गौतम पारंपरिक परिधान में नजर आईं। फिल्म की रिलीज से पहले धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर उन्होंने अपनी नई फिल्म के सफर की शुरुआत आस्था के साथ की।
इस बार बिल्कुल अलग अंदाज में दिखेंगी यामी!
यामी गौतम धर अपनी फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदारों के लिए जानी जाती हैं। ‘नई नवेली’ में भी वह एक नए किरदार और अलग कहानी के साथ दर्शकों के सामने आने वाली हैं।
फिल्म को भारतीय परिवारों के लिए तैयार की गई फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर बताया जा रहा है। इसमें फैंटेसी, हास्य, एक्शन और पारिवारिक मनोरंजन का मेल देखने को मिलेगा।
फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार
फिल्म का निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है। इसकी कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। फिल्म में यामी गौतम के साथ अड्डिनाथ एम. कोठारे, अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवार, मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुस्मिता मुखर्जी और प्रतीक पचौरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फिल्म का निर्माण आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा ने किया है, जबकि संगीत की जिम्मेदारी जी. वी. प्रकाश कुमार ने संभाली है।
16 अक्टूबर को होगी रिलीज
‘नई नवेली’ 16 अक्टूबर 2026, दशहरा के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। अब देखना होगा कि यामी गौतम की यह नई फैंटेसी कहानी दर्शकों को कितना पसंद आती है।
Triangle News Lucknow — सच के साथ, सबसे आगे…