मंगलवार, 3 नवम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रयागराज में जमीन के नीचे गड़े तीन नीले ड्रमों से मिला नोटों का खजाना, 5 करोड़ से अधिक की नकदी बरामद; दो भाई गिरफ्तार

Triangle News

4 days ago 286 views
प्रयागराज में जमीन के नीचे गड़े तीन नीले ड्रमों से मिला नोटों का खजाना, 5 करोड़ से अधिक की नकदी बरामद; दो भाई गिरफ्तार

विशेष रिपोर्ट

अनुराग सिंह बिष्ट

Triangle News Lucknow | सच के साथ, सबसे आगे…

उत्तर प्रदेश/प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बरईपुर (रामनगर) गांव में एक मकान के नीचे जमीन में गाड़कर रखे गए तीन नीले ड्रमों से पांच करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद होने की जानकारी सामने आई है। ड्रमों में 500-500 रुपये के नोटों की बड़ी संख्या में गड्डियां रखी हुई थीं।

तीन नीले ड्रमों में मिला करोड़ों का कैश

जानकारी के मुताबिक, यह मकान राकेश यादव उर्फ महाकाल का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पड़ोसियों के साथ विवाद के बाद पुलिस तक मामला पहुंचा। पड़ोसियों ने कथित तौर पर शिकायत की थी कि चोरी के रुपये जमीन में छिपाकर रखे गए हैं। इसके बाद पुलिस ने जांच और तलाशी की कार्रवाई की, जिसमें जमीन के नीचे दबे तीन नीले ड्रमों से नकदी बरामद हुई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ड्रमों में 500 रुपये के नोटों की करीब एक हजार गड्डियां मिली हैं और कुल रकम पांच करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।

पुणे में करता था सर्राफा कारोबारी के यहां काम

बताया जा रहा है कि राकेश यादव पहले पुणे में एक सर्राफा कारोबारी के यहां काम करता था। लॉकडाउन के दौरान गांव लौटने के बाद उसने कथित तौर पर करीब 22 बीघा जमीन खरीदी, जिसकी कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा करीब एक करोड़ रुपये की लागत से आलीशान मकान बनवाने, दो ट्रैक्टर, डीजे और पिकअप खरीदने तथा सीमेंट और सरिया का कारोबार शुरू करने की भी जानकारी सामने आई है।

दो सगे भाई गिरफ्तार, पूछताछ जारी

इस मामले में राकेश यादव के दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। बरामद नकदी का वास्तविक स्रोत क्या है और इतनी बड़ी रकम कहां से आई, इसकी जांच महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही नकदी के स्रोत, संपत्ति के लेनदेन और पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

TRIANGLE NEWS LUCKNOW

सच के साथ, सबसे आगे…

जनता की आवाज | निष्पक्ष पत्रकारिता | विश्वसनीय समाचार

शेयर करें

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संबंधित खबरें

453
पेज 75 / 76