ट्रैफिक अलर्ट: लखनऊ हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं का चुनाव, कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू
Triangle News
रिपोर्ट: राजेश सक्सेना | मान्या सक्सेना
लखनऊ, 28 अक्टूबर 2026।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हाईकोर्ट खंडपीठ परिसर स्थित अवध बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के यातायात पुलिस विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, चुनाव 28 अक्टूबर 2026 को और मतगणना 29 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए यातायात डायवर्जन की व्यवस्था की गई है।
इन मार्गों पर रहेगा यातायात डायवर्जन
1. हाईकोर्ट मोड़ से गेट नंबर 03, 04, 05, 06 और 08 की ओर
हाईकोर्ट मोड़ से इन गेटों की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। वाहन चालकों को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहे से होते हुए अपने गंतव्य तक जाना होगा।
2. विजयीपुर अंडरपास से कमता सर्विस रोड की ओर
विजयीपुर अंडरपास से कमता सर्विस रोड की तरफ सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वाहन सीधे कठौता चौराहे से होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
3. कमता शहीद पथ रैम्प से हाईकोर्ट सर्विस रोड की ओर
कमता शहीद पथ रैम्प से हाईकोर्ट सर्विस रोड की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। वाहन चालकों को कमता तिराहे से होकर अपने गंतव्य तक पहुंचना होगा।
आपातकालीन सेवाओं को मिलेगी अनुमति
यातायात पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, डायवर्जन के दौरान किसी व्यक्ति की चिकित्सकीय आपात स्थिति होने पर वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध न होने की दशा में एम्बुलेंस, शव वाहन, फायर सर्विस और स्कूली वाहनों को ट्रैफिक पुलिस एवं स्थानीय पुलिस द्वारा कार्यक्रम के दौरान अनुमति दी जाएगी।
वाहन चालक ध्यान दें
हाईकोर्ट और कमता क्षेत्र की ओर जाने वाले वाहन चालक निर्धारित डायवर्जन मार्गों का पालन करें और अतिरिक्त समय लेकर निकलें। यातायात संबंधी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।
Triangle News Lucknow — सच के साथ, सबसे आगे…