शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 |

यूपी के आठ जिलों में गूंजा ‘जानें अपना वोट’ का संदेश, MY Bharat के युवा संवाद कार्यक्रम में मतदान के प्रति जागरूक हुए युवा

Triangle News

11 hours ago 88 views
यूपी के आठ जिलों में गूंजा ‘जानें अपना वोट’ का संदेश, MY Bharat के युवा संवाद कार्यक्रम में मतदान के प्रति जागरूक हुए युवा

विशेष रिपोर्ट

अनुराग सिंह बिष्ट

Triangle News Lucknow | सच के साथ, सबसे आगे…

उत्तर प्रदेश/जनपद कार्यक्रम। युवाओं को मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की पहल पर संचालित ‘MY Bharat – विकसित भारत युवा संवाद: जानें अपना वोट’ कार्यक्रम के तहत 29 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के आठ जिलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

देशभर के 500 विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित की जा रही इस पहल के माध्यम से युवाओं को लोकतंत्र में उनकी भूमिका, मतदान के अधिकार और जिम्मेदार नागरिकता के महत्व से परिचित कराया जा रहा है।

यूपी के इन आठ जिलों में हुए कार्यक्रम

29 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के बलरामपुर, बदायूं, देवरिया, गाजियाबाद, शाहजहांपुर, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र और सुल्तानपुर में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रमों के प्रमुख आयोजन स्थल इस प्रकार रहे:

- बलरामपुर: श्री राम तीरथ चौधरी इंटर कॉलेज

- बदायूं: लोधी छात्रावास

- देवरिया: बीआरडी पीजी कॉलेज

- गाजियाबाद: एचआरआईटी कॉलेज

- शाहजहांपुर: एस.एस. विश्वविद्यालय

- सिद्धार्थनगर: रघुबर प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज

- सोनभद्र: गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज

- सुल्तानपुर: केएनआई

5 नवंबर तक चलेगा देशव्यापी अभियान

‘जानें अपना वोट’ पहल का आयोजन 25 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक देशभर में किया जा रहा है। इसका प्रमुख उद्देश्य युवाओं को मतदान के महत्व, लोकतांत्रिक व्यवस्था और चुनावी प्रक्रिया के प्रति जागरूक बनाना है।

इस अभियान के जरिए युवाओं को यह संदेश दिया जा रहा है कि लोकतंत्र की मजबूती में प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है। जागरूक युवा ही जिम्मेदार नागरिक बनकर देश के लोकतांत्रिक भविष्य को मजबूत कर सकते हैं।

TRIANGLE NEWS LUCKNOW

सच के साथ, सबसे आगे…

जनता की आवाज | निष्पक्ष पत्रकारिता | विश्वसनीय समाचार

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

390
पेज 24 / 65