शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 |

12 साल का इंतजार खत्म! अपनी जमीन पर कब्जा मिला तो मिठाई लेकर DIG के पास पहुंची बुजुर्ग महिला

Triangle News

2 days ago 33 views
12 साल का इंतजार खत्म! अपनी जमीन पर कब्जा मिला तो मिठाई लेकर DIG के पास पहुंची बुजुर्ग महिला

गोंडा में भावुक कर देने वाला मामला, डीआईजी अशोक कुमार शुक्ल की पहल पर सुलझा भूमि विवाद

Report: Shekhar | Triangle News Lucknow

गोंडा। 12 साल तक अपनी ही जमीन के लिए अधिकारियों के चक्कर काटती रही बुजुर्ग महिला कलावती को आखिरकार राहत मिल गई! जमीन पर कब्जा मिलने की खुशी ऐसी थी कि वह मिठाई का डिब्बा लेकर सीधे डीआईजी कार्यालय पहुंच गईं और डीआईजी अशोक कुमार शुक्ल को मिठाई खिलाकर धन्यवाद दिया।

मामला उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के पकवानगांव स्थित निरंजन तिवारीपुरवा का है। कलावती ने 24 अगस्त को डीआईजी को प्रार्थनापत्र देकर शिकायत की थी कि जमीन के अभिलेखों में उनका नाम दर्ज होने के बावजूद विपक्षी उन्हें कब्जा नहीं करने दे रहे हैं। इस कारण वह अपनी ही जमीन पर निर्माण भी नहीं करा पा रही थीं।

शिकायत पर डीआईजी ने थानाध्यक्ष उमरी बेगमगंज को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने दोनों पक्षों की जांच-पड़ताल के बाद विवाद का निस्तारण कराया और वृद्धा को उनकी जमीन पर कब्जा दिलाया।

12 साल का संघर्ष… और आखिरकार राहत!

कब्जा मिलने के बाद कलावती की खुशी उनके चेहरे पर साफ नजर आई। मिठाई लेकर डीआईजी कार्यालय पहुंचना उनके लिए सिर्फ धन्यवाद देने का तरीका नहीं, बल्कि लंबे इंतजार के बाद मिली राहत की खुशी जाहिर करने का पल था।

बड़ा सवाल

अगर जमीन के कागज अपने नाम हों, तो कब्जा पाने के लिए किसी को 12 साल तक इंतजार क्यों करना पड़े?

भूमि विवादों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण की जरूरत एक बार फिर चर्चा में है।

Triangle News Lucknow — सच के साथ, सबसे आगे…

शेयर करें

संबंधित खबरें

215
पेज 7 / 36