बुधवार, 4 नवम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

एनडीए की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में रालोद की जोरदार भागीदारी, हजारों कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

Triangle News

3 hours ago 11 views
एनडीए की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में रालोद की जोरदार भागीदारी, हजारों कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह के नेतृत्व में शामिल हुए पदाधिकारी और कार्यकर्ता, विकास एवं सुशासन के संकल्प को दोहराया

विशेष रिपोर्ट

संजय मुखी | Triangle News Lucknow

राजधानी/लखनऊ। एनडीए के आह्वान पर आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पैदल मार्च एवं जनसभा में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने पूरी मजबूती और उत्साह के साथ सहभागिता की। प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह के नेतृत्व में पार्टी के हजारों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा में शामिल होकर एनडीए के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा सामूहिक जिम्मेदारी : ऐश्वर्य राज सिंह

पदयात्रा के दौरान रालोद के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और समाज में शांति एवं व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि एनडीए विकास, सुशासन और जनकल्याण की राजनीति को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल हमेशा किसानों, मजदूरों, युवाओं और आम जनता के हितों की आवाज उठाता रहा है। पार्टी आगे भी लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयन्त सिंह के मार्गदर्शन में पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता एनडीए की नीतियों और विकास के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी : अनिल दुबे

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव एवं केंद्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य अनिल दुबे ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा और देश में सकारात्मक राजनीतिक वातावरण बनाए रखने के लिए लोकतांत्रिक एवं राष्ट्रहित में विश्वास रखने वाली शक्तियों का एकजुट होना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि एनडीए विकास, सुशासन और जनहित के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। राष्ट्रीय लोकदल का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ इस अभियान को मजबूती प्रदान कर रहा है। संगठन की एकजुटता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और जनहित के मुद्दों पर रालोद सदैव अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा।

बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

पदयात्रा में पार्लियामेंट्री बोर्ड के सदस्य चंद्रबली यादव, युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सिंह पटेल, राष्ट्रीय लोकदल प्रोफेशनल मंच के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेश पाल धनगर, अवध क्षेत्र अध्यक्ष चौधरी राम सिंह पटेल, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष परिणीता सिंह, जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश तिवारी, बीएल प्रेमी, अफसर अली, रामावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, सम्राट चौहान, मोहसिन रजा, विनोद सिंह, अजय सिंह, रमेश प्रजापति, शिवप्रसाद द्विवेदी, माया देवी, सुमित सिंह, बलराम यादव, राजकुमार ओझा, रामचल, विमलेश मिश्रा, आजाद अली पप्पू, विवेक चतुर्वेदी और भागवत नारायण चौरसिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ पदयात्रा में भाग लेकर संगठन की एकजुटता और एनडीए के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Triangle News Lucknow

सच के साथ, सबसे आगे…

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संबंधित खबरें

487
पेज 4 / 82