शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 |

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत किया नुक्कड़ नाटक

Triangle News

2 weeks ago 70 views
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत किया नुक्कड़ नाटक

__________

लखनऊ। लखनऊ जिले के जिला आयुक्त/स्काउट समर्थ गुप्ता के आदेशानुसार एवं दिशा-निर्देशन में "स्वच्छता ही सेवा अभियान" के अंतर्गत वाराणसी जंक्शन (BSB) स्टेशन पर एक जागरूकता नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्यों ने बड़े ही प्रभावशाली ढंग से यह संदेश दिया कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत नहीं बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी है। कलाकारों ने रेलवे परिसर, प्लेटफॉर्म तथा अपने आसपास के सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ बनाए रखने, कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का सजीव चित्रण किया। यात्रियों एवं आमजन ने नाटक को बड़े ध्यान से देखा और स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर ADRM/BSB, स्टेशन निदेशक/BSB एवं DME/BSB की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अधिकारियों ने भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के इस प्रयास की मुक्तकंठ से प्रशंसा की और कहा कि ऐसे रचनात्मक माध्यमों से दिया गया संदेश सीधे जनमानस तक पहुंचता है।

कार्यक्रम का सफल संचालन जिला सचिव जगजीत सिंह के नेतृत्व में हुआ, जिसमें लीडर निशांत कुमार, लीडर आमिर शाह सिद्दीकी, लीडर रोहित यादव सहित अन्य युवा लीडर्स का विशेष योगदान रहा।

नुक्कड़ नाटक को सफल बनाने में जिन प्रतिभावान सदस्यों ने अपनी सक्रिय सहभागिता दी, वे बधाई के पात्र हैं:

1.अभय सिंह, 2. नितिन पाल, 3. अमित यादव, 4. शिवम यादव, 5. उपेंद्र प्रताप सिंह, 6. शुभम रावत, 7. आरती पांडेय, 8. गरिमा मिश्रा, 9. सौरभ सोनी, 10. चंदन तिवारी, 11. उदय गुप्ता, 12. शिवांश यादव, 13. हिमांशु वर्मा

इन सभी सदस्यों ने अपने अभिनय और ऊर्जा से स्वच्छता के संदेश को जीवंत कर दिया।

निश्चित रूप से उत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, लखनऊ जिला का यह कदम "स्वच्छ रेल, स्वच्छ भारत" के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसकी जितनी सराहना की जाए कम है।

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

200
पेज 1 / 34