स्वच्छता पर जागरूकता के लिए आयोजित हुआ नुक्कड़ नाटक
Triangle News
_________
लखनऊ। जिले के जिला आयुक्त/स्काउट समर्थ गुप्ता के आदेशानुसार उत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, लखनऊ जिला द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लखनऊ रेलवे स्टेशन पर एक जागरूकता नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों एवं आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अपने आसपास के क्षेत्र, रेलवे परिसर तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई बनाए रखने एवं उचित स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान लोगों से अपील की गई कि वे कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें तथा अपने क्षेत्र एवं रेलवे परिसर को स्वच्छ रखने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता को केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी न मानकर सामूहिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर DRM/LKO सुनील कुमार वर्मा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जिला सचिव जगजीत सिंह, सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट विनोद तिवारी, संयुक्त जिला सचिव सीमा श्रीवास्तव, सहायक जिला सचिव अंकित त्रिपाठी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट अरविंद पाल, लीडर निशांत कुमार, लीडर संजीव पान्डेय सहित अन्य युवा लीडर्स और स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता की।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनसामान्य में स्वच्छता के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा स्वच्छता ही सेवा के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाना रहा।
इस नुक्कड़ नाटक मे प्रतिभाग करने वाले सदस्य निम्नवत हैं -
1. अभय सिंह
2. नितिन पाल
3. अमित यादव
4. शिवम यादव
5. उपेंद्र प्रताप सिंह
6. शुभम रावत जी
7. आरती पांडेय
8. गरिमा मिश्रा
9. सौरभ सोनी
10. चंदन तिवारी
11. उदय गुप्ता
12. शिवांश यादव
13. हिमांशु वर्मा
14. अभय कश्यप
15. आदेश
16. हर्ष प्रजापति
17. वैशाली गौतम