शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 |

लखनऊ में यातायात व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक, ई-रिक्शा और अतिक्रमण पर दिए निर्देश

Triangle News

2 weeks ago 109 views
लखनऊ में यातायात व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक, ई-रिक्शा और अतिक्रमण पर दिए निर्देश

लखनऊ। स्मार्ट सिटी कार्यालय, लालबाग में डीसीपी (ट्रैफिक) की अध्यक्षता में कामता, पॉलीटेक्निक और चिनहट क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पूर्व में जारी निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए यातायात व्यवस्था में अल्प, मध्य और दीर्घकालिक सुधार के उपायों पर चर्चा की गई। ई-रिक्शा के संचालन, नियमन और निर्धारित मार्गों के पालन को लेकर भी अधिकारियों ने विचार-विमर्श किया।

इसके अलावा व्यवसायिक संस्थानों की पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने और सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। अतिक्रमण हटाने के लिए स्थानीय पुलिस और नगर निगम के बीच समन्वय पर जोर दिया गया।

अधिकारियों को यातायात को सुगम, सुरक्षित और निर्बाध बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने तथा सभी संबंधित विभागों के बीच प्रभावी समन्वय के साथ समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

200
पेज 17 / 34