शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 |

श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया श्री गुरु रामदास जी का प्रकाश पर्व, तीन सेवादारों को मिला ‘फख्र-ए-कौम’ सम्मान

Triangle News

5 days ago 52 views
श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया श्री गुरु रामदास जी का प्रकाश पर्व, तीन सेवादारों को मिला ‘फख्र-ए-कौम’ सम्मान

लखनऊ | Triangle News Lucknow

विशेष सेवा के लिए तीन सेवादार सम्मानित, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सेवा कार्यों के लिए बस का किया उद्घाटन

लखनऊ। गुरुद्वारा आलमबाग में सिखों के चौथे गुरु, श्री गुरु रामदास जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर गुरुद्वारा परिसर गुरबाणी कीर्तन और गुरु साहिब की महिमा के गुणगान से भक्तिमय हो उठा। भाई दविंदर सिंह खानने वाले और भाई तरनवीर सिंह रब्बी जी ने मधुर गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को निहाल किया। श्रद्धालुओं ने गुरु चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।

तीन सेवादारों को ‘फख्र-ए-कौम’ सम्मान

कार्यक्रम के दौरान समाज और मानवता की सेवा में विशेष योगदान के लिए ऑक्सीजन मैन गुरप्रीत सिंह रामी, धर्मबीर सिंह बग्गा (टांडा) और गुरप्रीत सिंह बग्गा (सहारनपुर) को संत कश्मीर सिंह भूरी वाले डेरा की ओर से ‘फख्र-ए-कौम’ सम्मान प्रदान किया गया।

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने बस का किया उद्घाटन

समारोह का प्रमुख आकर्षण सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा बस का उद्घाटन रहा। इस बस का उपयोग कार सेवा और अन्य सामाजिक एवं सेवा कार्यों के लिए किया जाएगा। आयोजन में संदीप सिंह आनंद का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के भूपिंदर सिंह गिन्नी, डीएसजीएमसी के सचिव जस्मन सिंह नानी, मनजीत सिंह तलवार, बिहार अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य लखविंदर सिंह और राजेंद्र सिंह बग्गा लकी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सेवा, विनम्रता और मानवता का संदेश

प्रकाश पर्व के अवसर पर संगत ने श्री गुरु रामदास जी की शिक्षाओं को स्मरण करते हुए सेवा, विनम्रता और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। गुरु साहिब की पावन गुरबाणी—

“ਹਰਿ ਜੀਉ ਨਿਮਾਣਿਆ ਤੂ ਮਾਣੁ॥”

का स्मरण करते हुए परमात्मा को निराश्रितों का सहारा और मान-सम्मान बताया गया। कार्यक्रम के समापन पर गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया।

इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान निर्मल सिंह, रतपाल सिंह गोल्डी, हरजीत सिंह सरला, राजेंद्र सिंह राजू, इकबाल सिंह, त्रिलोक सिंह तुतेजा, चरनजीत सिंह, भूपिंदर सिंह, परमजीत सिंह, परविंदर सिंह और गुरदीप सिंह सहित कमेटी के अन्य सदस्य तथा बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही।

Triangle News Lucknow — सच के साथ, सबसे आगे।

शेयर करें

संबंधित खबरें

215
पेज 5 / 36