शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अयोध्या दीपोत्सव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, ADG प्रवीण कुमार ने पुलिसकर्मियों को दी ब्रीफिंग; सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के सख्त निर्देश

Triangle News

17 minutes ago 3 views
अयोध्या दीपोत्सव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, ADG प्रवीण कुमार ने पुलिसकर्मियों को दी ब्रीफिंग; सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के सख्त निर्देश

Report: Rajesh Saxena | Prashant Yadav

Triangle News Lucknow

अयोध्या। आगामी दीपोत्सव कार्यक्रम को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अयोध्या में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में 05 नवंबर 2026 को एडीजी जोन लखनऊ प्रवीण कुमार ने अयोध्या पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया।

एडीजी प्रवीण कुमार ने डीआईजी अयोध्या परिक्षेत्र, जिलाधिकारी अयोध्या और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या के साथ दीपोत्सव ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की ब्रीफिंग की। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को कानून-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ब्रीफिंग के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को अपनी जिम्मेदारियों का पूरी सतर्कता और मुस्तैदी से निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही दीपोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुरक्षा, सुगम आवागमन और भीड़ प्रबंधन को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।

एडीजी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि दीपोत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ यातायात व्यवस्था भी व्यवस्थित रखी जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

दीपोत्सव जैसे बड़े आयोजन को देखते हुए अयोध्या पुलिस और प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है।

Triangle News Lucknow | अयोध्या दीपोत्सव की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी हर बड़ी खबर पर हमारी नजर।

शेयर करें

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संबंधित खबरें

494
पेज 3 / 83