दीपावली, धनतेरस और भैया दूज को लेकर मोहनलालगंज पुलिस अलर्ट, ACP राजेश कुमार सिंह ने व्यापारियों से किया संवाद
Triangle News
विशेष रिपोर्ट
Report: Rajesh Saxena | Manya Saxena
राजधानी / लखनऊ
Triangle News Lucknow | सच के साथ, सबसे आगे…
आगामी त्योहारों दीपावली, धनतेरस और भैया दूज को देखते हुए राजधानी लखनऊ में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मो0 मुश्ताक के निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त मोहनलालगंज राजेश कुमार सिंह ने थाना मोहनलालगंज पुलिस बल के साथ कस्बे में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
व्यापारियों और दुकानदारों से किया सीधा संवाद
पैदल गश्त के दौरान एसीपी राजेश कुमार सिंह ने कस्बा मोहनलालगंज के व्यापारियों और दुकानदारों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की।
संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग
गश्त के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की। साथ ही संबंधित पुलिसकर्मियों और लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
त्योहारों के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ और खरीदारी को देखते हुए पुलिस की इस सक्रियता का उद्देश्य कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आम नागरिकों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है।
मोहनलालगंज पुलिस ने त्योहारों के दौरान सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई है।
Triangle News Lucknow
सच के साथ, सबसे आगे…