शनिवार, 7 नवम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बंगालीटोला की गलियों में पहुंचे विधायक सौरभ श्रीवास्तव, रोशन होटल में की जनसुनवाई; आवास से बिजली बिल तक की समस्याओं पर अधिकारियों को दिए निर्देश

Triangle News

50 minutes ago 8 views
बंगालीटोला की गलियों में पहुंचे विधायक सौरभ श्रीवास्तव, रोशन होटल में की जनसुनवाई; आवास से बिजली बिल तक की समस्याओं पर अधिकारियों को दिए निर्देश

विशेष रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट

Triangle News Lucknow

उत्तर प्रदेश / वाराणसी। जनसमस्याओं के समाधान और क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से वाराणसी कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने शुक्रवार, 06 नवंबर 2026 को बंगालीटोला वार्ड में घर-घर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनकी समस्याओं एवं अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना।

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने प्रतिदिन की भांति सुबह 7 बजे से 10 बजे तक क्षेत्र की गलियों में भ्रमण कर स्थानीय नागरिकों से संवाद किया। इस दौरान श्यामाप्रसाद मंडल के भाजपा कार्यकर्ता भी उनके साथ मौजूद रहे। जनसंपर्क के दौरान सामने आई समस्याओं के त्वरित एवं न्यायोचित समाधान के लिए विधायक ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इस दौरान चंद्रनाथ मुखर्जी, विजय द्विवेदी, अनुज नाग, कार्तिक नदी, विवेक गुप्ता, प्रदीप दास, दीनू यादव सिंह, विवेक कनौजिया, विकास यादव, इंद्रनील भट्टाचार्य, दिलीप चक्रवर्ती, दिनेश यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

रोशन होटल में आयोजित हुई जनसुनवाई

घर-घर जनसंपर्क के बाद विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने लक्सा थाना के बगल स्थित रोशन होटल में जनसुनवाई की। इसमें शहर के विभिन्न मोहल्लों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना-पत्र सौंपे और उनके समाधान की मांग रखी।

Advertisement
Advertisement

जनसुनवाई के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत आवेदन, शहरी गरीब आवास योजना में आवास आवंटन एवं कब्जा दिलाने, पुराने और जर्जर मकानों के नवीनीकरण तथा अत्यधिक विद्युत बिल आने से जुड़ी शिकायतें प्रमुखता से सामने आईं।

विधायक ने सभी प्रार्थना-पत्रों एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रकरणों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने और समस्याओं का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता : विधायक

इस अवसर पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनका समाधान सुनिश्चित करना जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। जनसंपर्क एवं जनसुनवाई के माध्यम से जनता और जनप्रतिनिधि के बीच सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है, ताकि क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा सकें।

जनसंपर्क और जनसुनवाई की इस पहल के माध्यम से विधायक ने क्षेत्रवासियों को अपनी समस्याएं सीधे जनप्रतिनिधि के सामने रखने का अवसर दिया।

ट्राएंगल न्यूज़ लखनऊ — सच के साथ, सबसे आगे…

शेयर करें

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संबंधित खबरें

518
पेज 7 / 87