शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

त्योहारों को लेकर अलर्ट लखनऊ पुलिस, डीसीपी पश्चिमी ने चौक में किया पैदल गश्त

Triangle News

19 minutes ago 7 views
त्योहारों को लेकर अलर्ट लखनऊ पुलिस, डीसीपी पश्चिमी ने चौक में किया पैदल गश्त

संवेदनशील इलाकों, प्रमुख बाजारों और धार्मिक स्थलों का लिया जायजा, व्यापारियों व नागरिकों से संवाद कर शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील

विशेष रिपोर्ट: राजेश सक्सेना | प्रशांत यादव

राजधानी/लखनऊ। आगामी त्योहारों को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए लखनऊ पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त पश्चिमी ने अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिमी, एसीपी चौक तथा थाना ठाकुरगंज और चौक के प्रभारी निरीक्षकों सहित भारी पुलिस बल के साथ चौक थाना क्षेत्र में पैदल गश्त की।

पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों, प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

व्यापारियों और आम नागरिकों से किया संवाद

इस दौरान डीसीपी पश्चिमी ने स्थानीय व्यापारियों, दुकानदारों और आम नागरिकों से बातचीत की। उन्होंने लोगों से त्योहारों को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की।

संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश

पैदल गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

डीसीपी पश्चिमी ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

Triangle News Lucknow — सच के साथ, सबसे आगे…

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement