लखनऊ: रावण दहन मेले को लेकर पुलिस अलर्ट, चिनहट में DCP पूर्वी ने की फुट पेट्रोलिंग
Triangle News
रिपोर्ट: राजेश सक्सेना
रामलीला मैदान और आसपास के क्षेत्रों का लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में रामलीला और रावण दहन मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क नजर आई। थाना चिनहट क्षेत्र के रामलीला रावण दहन मेला ग्राउंड और आसपास के इलाकों में DCP पूर्वी तथा ACP विभूतिखंड ने पुलिस टीम के साथ फुट पेट्रोलिंग की।
पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस अधिकारियों ने मेला स्थल और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। साथ ही संबंधित पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
लखनऊ पुलिस द्वारा त्योहारों और सार्वजनिक आयोजनों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में निगरानी की जा रही है, ताकि लोगों को सुरक्षित माहौल मिल सके।
Triangle News Lucknow — सच के साथ, सबसे आगे।