शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनतेरस-दीपावली को लेकर लखनऊ पुलिस अलर्ट, पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने जेसीपी बबलू कुमार के साथ हजरतगंज में किया पैदल गश्त

Triangle News

11 minutes ago 2 views
धनतेरस-दीपावली को लेकर लखनऊ पुलिस अलर्ट,  पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने जेसीपी बबलू कुमार के साथ  हजरतगंज में किया पैदल गश्त

Report: Rajesh Saxena | Manya Saxena

Triangle News Lucknow

राजधानी / लखनऊ। धनतेरस और दीपावली के त्योहारों को देखते हुए राजधानी लखनऊ में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने जेसीपी बबलू कुमार के साथ हजरतगंज क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।

पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा और जेसीपी बबलू कुमार भारी पुलिस बल के साथ हजरतगंज चौराहे पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों ने प्रमुख बाजारों और व्यस्त इलाकों में सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया तथा आम लोगों से बातचीत कर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली।

अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे सड़कों पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़े न करें और निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही इस्तेमाल करें, ताकि त्योहारों के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने, जुआ और नशे से दूर रहने तथा शराब पीकर वाहन न चलाने की अपील भी की।

सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

त्योहारों के मद्देनजर लखनऊ पुलिस की अपील है कि नागरिक सतर्क रहें, यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण दीपावली मनाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

Triangle News Lucknow

शेयर करें

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संबंधित खबरें

494
पेज 2 / 83