शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

लखनऊ पुलिस का एक्शन: गोसाईगंज में चार वाहन चोर गिरफ्तार, कृष्णानगर में नाबालिग से जुड़े मामले का आरोपी पकड़ा

Triangle News

6 days ago 272 views
लखनऊ पुलिस का एक्शन: गोसाईगंज में चार वाहन चोर गिरफ्तार, कृष्णानगर में नाबालिग से जुड़े मामले का आरोपी पकड़ा

रिपोर्ट: Rajesh Saxena | Prashant Yadav

राजधानी/लखनऊ। लखनऊ के DCP दक्षिणी क्षेत्र में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चार वाहन चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं कृष्णानगर थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी से जुड़े मामले में भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

गोसाईगंज: CCTV फुटेज से मिला सुराग, चोरी की ईको वैन बरामद

गोसाईगंज थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी ईको वैन चोरी होने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों अर्जुन अरोड़ा, सुनील गौतम, सतीश और हरिओम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की ईको वैन और वारदात में इस्तेमाल किया गया डाला वाहन बरामद किया।

पुलिस के मुताबिक, मोहारीकला निवासी सुरेंद्र कुमार विश्वकर्मा की ईको वैन 20 अक्टूबर 2026 को चोरी हुई थी। मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीमों ने करीब 120 से 150 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों व स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से आरोपियों तक पहुंची। मामले में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी कर आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

कृष्णानगर: नाबालिग किशोरी से जुड़े मामले में आरोपी गिरफ्तार

कृष्णानगर थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और यौन अपराध से जुड़े मामले में पुलिस ने अमित रावत को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, किशोरी के परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

Advertisement
Advertisement

मामले में BNS और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। प्रकरण में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

दोनों मामलों में कार्रवाई DCP दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के निर्देशन में की गई।

Triangle News Lucknow — सच के साथ, सबसे आगे…

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संबंधित खबरें

520
पेज 49 / 87