लखनऊ: बाजारखाला में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
Triangle News
8 hours ago
30 views
04 Nov 2026
रिपोर्ट: शिखर तिवारी | Triangle News Lucknow
राजधानी/लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बाजारखाला थाना क्षेत्र स्थित तिकोनिया पार्क के पास एक महिला द्वारा अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, महिला ने अपने कमरे में लगे पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि महिला की शादी कुछ ही समय पहले हुई थी।
घटना के बाद आसपास के लोगों में शोक और चर्चा का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
Triangle News Lucknow
सच के साथ, सबसे आगे…