शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 |

LDA की IT सिटी योजना में किसानों की बल्ले-बल्ले! लॉटरी से 534 काश्तकारों को मिले 800 प्लॉट

Triangle News

3 days ago 20 views
LDA की IT सिटी योजना में किसानों की बल्ले-बल्ले! लॉटरी से 534 काश्तकारों को मिले 800 प्लॉट

Triangle News Lucknow

रिपोर्ट: राजेश सक्सेना | लखनऊ

लखनऊ। LDA की IT सिटी योजना में जमीन देने वाले किसानों के लिए बड़ी खबर! लखनऊ विकास प्राधिकरण ने सोमवार को लॉटरी के जरिए 534 काश्तकारों को 800 विकसित भूखंड आवंटित किए। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स हॉल में आयोजित लॉटरी के दौरान आवंटन होने पर लोगों के चेहरे खिल उठे।

पारदर्शी लॉटरी से हुआ आवंटन

LDA उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के मुताबिक, लॉटरी की पर्चियां काश्तकारों के हाथों से निकलवाई गईं, ताकि आवंटन प्रक्रिया पारदर्शी रहे। ड्रॉ का YouTube चैनल पर लाइव प्रसारण भी किया गया।

सुलतानपुर रोड पर लगभग 3,500 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित हो रही इस आवासीय योजना के तहत 31 अगस्त 2026 तक भूमि का अनुबंध कराने वाले किसानों और भू-स्वामियों को लैंड पूलिंग नीति के अंतर्गत उनकी भूमि के समतुल्य 25 प्रतिशत विकसित भूखंड आवंटित किए गए।

छह श्रेणियों में मिले प्लॉट

इस चरण में 35 से 288 वर्गमीटर तक के कुल 800 भूखंड आवंटित किए गए।

- 288 वर्गमीटर — 327 भूखंड

- 200 वर्गमीटर — 59 भूखंड

- 162 वर्गमीटर — 57 भूखंड

- 128 वर्गमीटर — 87 भूखंड

- 72 वर्गमीटर — 118 भूखंड

- 35 वर्गमीटर — 152 भूखंड

पहले तीन चरणों में भी 1,397 प्लॉट आवंटित

LDA के अनुसार, योजना के शुरुआती तीन चरणों में 931 किसानों को 1,397 विकसित भूखंड आवंटित किए जा चुके हैं। चौथे चरण के साथ किसानों को मिलने वाले भूखंडों का आवंटन आगे बढ़ा है।

Triangle News Lucknow — सच के साथ, सबसे आगे।

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

200
पेज 1 / 34