शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 |

जाति को जमात में बदलने के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे कांशीराम: लौटनराम निषाद

Triangle News

1 week ago 28 views
जाति को जमात में बदलने के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे कांशीराम: लौटनराम निषाद

मान्यवर कांशीराम की 20वीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, सामाजिक समानता और व्यवस्था परिवर्तन के संकल्प को किया याद

लखनऊ/अयोध्या। पिछड़ों, दलितों, शोषितों एवं वंचितों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम की 20वीं पुण्यतिथि पर अयोध्या के हैदरगंज बाजार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमनारायण यादव के संयोजकत्व और हौसिला प्रसाद बौद्ध की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गोसाईंगंज विधानसभा क्षेत्र प्रभारी एवं प्रत्याशी चौधरी लौटनराम निषाद ने कांशीराम के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन सामाजिक परिवर्तन और बहुजन समाज के अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया। वे चाहते थे कि समाज के दबे-कुचले और वंचित वर्गों को मानवीय गरिमा के साथ जीने का अधिकार मिले तथा भारतीय समाज में समानता स्थापित हो।

सामाजिक परिवर्तन के लिए आजीवन किया संघर्ष

चौधरी लौटनराम निषाद ने कहा कि मान्यवर कांशीराम एक कर्मठ और जुझारू नेता थे, जिन्होंने अपने संघर्षों के बल पर बहुजन जननायक के रूप में पहचान बनाई। उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों और मिशन को आगे बढ़ाते हुए दलितों, पिछड़ों, शोषितों एवं वंचितों के लिए समता, समानता और सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ी।

उन्होंने कहा कि कांशीराम का उद्देश्य समाज के बहुसंख्यक वंचित वर्गों को संगठित कर उन्हें अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। वे जातिगत विभाजन से ऊपर उठकर व्यापक सामाजिक एकजुटता स्थापित करना चाहते थे। जाति को जमात में बदलने का उनका संघर्ष सामाजिक एकता और व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास था।

निषाद ने कांशीराम को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी सामाजिक समानता, न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने वालों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि सभा में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव विजय बहादुर वर्मा, मायाराम यादव, गंगाराम यादव, श्रीचंद चौरसिया, बैजनाथ यादव, अरविंद निषाद, शिवकुमार कन्नौजिया, राम अचल यादव, राधेश्याम वर्मा, गजराज निषाद, गुड्डू पूर्व प्रधान, राजबहादुर चौहान, सिंगारी देवी शर्मा, अजय सिंह यादव, श्रीराम कोरी, राजकरन यादव, गुरूचरण मौर्य, अजीत कुमार गुप्ता, प्रदीप कुमार बीडीसी, राजितराम निषाद, सुरेंद्र कुमार बागी, दीनानाथ निषाद, स्वामीनाथ यादव, दुखहरण विश्वकर्मा, रामनरेश यादव और दुष्यंत कुमार निषाद सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन जोन प्रभारी प्रेमनारायण यादव ने किया, जबकि सुनील कुमार गौतम उर्फ सुनील कोरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। सभा का समापन भारतीय संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन के साथ हुआ।

रिपोर्ट: ब्यूरो | Triangle News Lucknow

शेयर करें

संबंधित खबरें

215
पेज 4 / 36