शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 |

जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिलीं IAS शीतल वर्मा, 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना

Triangle News

7 hours ago 52 views
जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिलीं IAS शीतल वर्मा, 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना

विशेष रिपोर्ट

अनुराग सिंह बिष्ट

Triangle News Lucknow | सच के साथ, सबसे आगे…

राजधानी/लखनऊ, राजभवन। जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर उत्तर प्रदेश में गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में श्रीमती शीतल वर्मा (IAS), निदेशक एवं मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी, उत्तर प्रदेश ने राजभवन में महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें आगामी जनगणना की तैयारियों एवं निर्धारित कार्यक्रमों की जानकारी दी।

इस अवसर पर जनगणना-2027 की प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से संपन्न कराने तथा आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

दो चरणों में पूरी होगी जनगणना प्रक्रिया

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनगणना-2027 के तहत दो प्रमुख चरण होंगे।

- स्वगणना: 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक।

- घर-घर जनसंख्या गणना: 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक।

स्वगणना के माध्यम से नागरिक निर्धारित अवधि में स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद घर-घर जाकर जनसंख्या गणना की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

जनगणना में सहभागिता की अपील

जनगणना-2027 को लेकर संदेश दिया गया है कि प्रत्येक नागरिक इसमें सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करे। जनगणना से प्राप्त आंकड़े देश की विकास योजनाओं और नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

'हमारी जनगणना, हमारा विकास' के संदेश के साथ नागरिकों से अपील की गई है कि वे जनगणना प्रक्रिया में सहयोग करें और देश के विकास में अपनी भागीदारी निभाएं।

TRIANGLE NEWS LUCKNOW

सच के साथ, सबसे आगे…

जनता की आवाज | निष्पक्ष पत्रकारिता | विश्वसनीय समाचार

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

390
पेज 14 / 65