मंगलवार, 3 नवम्बर 2026 |

जनता दर्शन में डीएम ने सुनीं फरियादियों की शिकायतें, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

Triangle News

1 hour ago 3 views
जनता दर्शन में डीएम ने सुनीं फरियादियों की शिकायतें, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

विशेष रिपोर्ट | अनुराग सिंह बिष्ट

उत्तर प्रदेश / वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने सोमवार, 2 नवंबर 2026 को कलेक्ट्रेट स्थित जनता दर्शन में फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और संतुष्टिपरक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता के साथ ध्यान दिया जाए और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए, ताकि लोगों को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार जिला और तहसील मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में औपचारिकता न बरती जाए। गलत रिपोर्ट प्रस्तुत करने या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने जनसामान्य की शिकायतों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गंभीरता से निस्तारित करने पर जोर दिया।

सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक कार्यालयों में उपस्थित रहें अधिकारी

जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने कार्यालयों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर फरियादियों की शिकायतें सुनें। गंभीर प्रकृति की समस्याओं का समाधान आवश्यकतानुसार मौके पर पहुंचकर कराया जाए।

IGRS शिकायतों की रोजाना समीक्षा के निर्देश

डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा करें। लंबित शिकायतों पर संबंधित अधिकारी स्वयं शिकायतकर्ता से बात करें और समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने दोहराया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Triangle News Lucknow — सच के साथ, सबसे आगे…

#Varanasi #JantaDarshan #DMVaranasi #SatyendraKumar #IGRS #PublicGrievance #UttarPradesh #TriangleNewsLucknow

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

453
पेज 3 / 76