शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 |

वाराणसी में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी

Triangle News

4 days ago 70 views
वाराणसी में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी

Triangle News Lucknow

रिपोर्ट: अतुल कुमार सिंह

महिला सुरक्षा और सम्मान के मुद्दे पर सड़क पर उतरीं महिला कार्यकर्ता, राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ लगाए नारे

वाराणसी। महिला सुरक्षा और सम्मान के मुद्दे पर वाराणसी में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। हाथों में पार्टी के झंडे और तख्तियां लेकर उतरीं महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महिला सुरक्षा और अधिकारों को लेकर जवाब मांगा।

प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ नारे लगाए गए। कार्यकर्ताओं ने “नारी के सम्मान में, भाजपा मैदान में” और “नारी शक्ति का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान” जैसे नारे लगाते हुए महिलाओं की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

इस दौरान भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में भी नारेबाजी की गई।

बड़ा सवाल: महिला सुरक्षा और सम्मान के मुद्दे पर राजनीतिक दलों की जवाबदेही कैसे तय होगी?

Triangle News Lucknow — सच के साथ, सबसे आगे।

शेयर करें

संबंधित खबरें

215
पेज 5 / 36