शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 |

UP Police में 470 खिलाड़ियों को CM योगी ने बांटे नियुक्ति-पत्र, बोले- ‘जर्सी’ वाला जज्बा अब ‘वर्दी’ में भी दिखाएं

Triangle News

1 week ago 81 views
UP Police में 470 खिलाड़ियों को CM योगी ने बांटे नियुक्ति-पत्र, बोले- ‘जर्सी’ वाला जज्बा अब ‘वर्दी’ में भी दिखाएं

ब्यूरो रिपोर्ट | Triangle News Lucknow

कुशल खिलाड़ी कोटे के तहत चयनित खिलाड़ियों को मिली पुलिस सेवा में जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस में कुशल खिलाड़ी कोटे के अंतर्गत चयनित 470 खेल प्रतिभाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में नियुक्ति-पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ वे ‘जर्सी’ पहनकर मैदान में देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाते थे, उसी जज्बे के साथ अब ‘वर्दी’ में भी अपनी जिम्मेदारियां निभाएं।

गांव से इंटरनेशनल स्टेडियम तक खेल सुविधाओं का विस्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि नए उत्तर प्रदेश में गांव से ब्लॉक, ब्लॉक से जनपद और जनपद से प्रदेश स्तर तक खेल सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसके तहत खेल के मैदानों, मिनी स्टेडियम, स्टेडियम और अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियमों का विकास हो रहा है।

खेल प्रतिभाओं को मिला सेवा का अवसर

कुशल खिलाड़ी कोटे के तहत हुई इस भर्ती से चयनित खिलाड़ियों को खेल के साथ पुलिस सेवा में योगदान देने का अवसर मिला है। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Triangle News Lucknow — सच के साथ, सबसे आगे।

शेयर करें

जरूरी खबरें