शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 |

लखनऊ में LDA का बड़ा एक्शन! गोसाईंगंज में 45 बीघा जमीन पर हो रही 5 अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

Triangle News

1 day ago 4 views
लखनऊ में LDA का बड़ा एक्शन! गोसाईंगंज में 45 बीघा जमीन पर हो रही 5 अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

बिना ले-आउट स्वीकृति विकसित की जा रही थीं प्लॉटिंग, न्यायालय के आदेश पर चला बुलडोजर

रिपोर्ट: राजेश सक्सेना | Triangle News Lucknow

लखनऊ। राजधानी में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने सख्त कार्रवाई की है। गुरुवार को गोसाईंगंज क्षेत्र में अभियान चलाकर करीब 45 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही पांच अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया गया। प्राधिकरण के मुताबिक, इन स्थानों पर एलडीए से ले-आउट स्वीकृत कराए बिना प्लॉटिंग की जा रही थी।

तीन गांवों में चला ध्वस्तीकरण अभियान

प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि गोसाईंगंज क्षेत्र के ग्राम परेहटा, मोहारी खुर्द और सिकन्दरपुर अमोलिया में यह अभियान चलाया गया।

कार्रवाई के दौरान राजकरन यादव, एस.पी. सिंह, संतोष सिंह, शिव मंगल, नीरज पाण्डेय व अन्य लोगों द्वारा लगभग 45 बीघा क्षेत्रफल में विकसित की जा रही पांच अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया।

न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई

एलडीए के अनुसार, संबंधित अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध विहित प्राधिकारी न्यायालय द्वारा ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किए गए थे। इन्हीं आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने कार्रवाई की।

अवैध प्लॉटिंग पर LDA की सख्ती

इस कार्रवाई के जरिए प्राधिकरण ने बिना स्वीकृत ले-आउट के की जा रही प्लॉटिंग के खिलाफ अपना रुख स्पष्ट किया है। जमीन खरीदने से पहले लोगों के लिए संबंधित भूखंड और ले-आउट की वैधता की जांच करना जरूरी है, ताकि भविष्य में कानूनी और आर्थिक परेशानियों से बचा जा सके।

Triangle News Lucknow — सच के साथ, सबसे आगे।

शेयर करें

संबंधित खबरें

215
पेज 3 / 36