शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दीपावली से पहले 28 नवचयनित वैज्ञानिक अधिकारियों को मिला नियुक्ति-पत्र, फॉरेंसिक जांच को मिलेगी मजबूती

Triangle News

1 hour ago 33 views
दीपावली से पहले 28 नवचयनित वैज्ञानिक अधिकारियों को मिला नियुक्ति-पत्र, फॉरेंसिक जांच को मिलेगी मजबूती

लखनऊ में नियुक्ति-पत्र वितरण, फॉरेंसिक साक्ष्यों की शुद्ध और समयबद्ध जांच से न्याय प्रक्रिया को मिलेगी गति

रिपोर्ट: प्रियंशु सक्सेना | प्रशांत यादव

राजधानी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश में फॉरेंसिक जांच व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में 28 नवचयनित वैज्ञानिक अधिकारियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए गए। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित इन अधिकारियों को नियुक्ति-पत्र सौंपे गए।

इस अवसर पर कहा गया कि फॉरेंसिक साक्ष्यों का वैज्ञानिक तरीके से शुद्धता और समयबद्धता के साथ परीक्षण करना न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। वैज्ञानिक अधिकारियों की भूमिका अपराधों की जांच में साक्ष्यों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने और पीड़ितों को न्याय दिलाने में अहम होगी।

न्याय प्रक्रिया में फॉरेंसिक विशेषज्ञों की अहम भूमिका

नवचयनित वैज्ञानिक अधिकारियों से अपेक्षा जताई गई कि वे अपनी विशेषज्ञता और जिम्मेदारी के साथ फॉरेंसिक साक्ष्यों का परीक्षण करेंगे। उनकी रिपोर्ट और वैज्ञानिक निष्कर्ष जांच एजेंसियों को साक्ष्य आधारित कार्रवाई में मदद करेंगे, जिससे न्यायिक प्रक्रिया को मजबूती मिल सकेगी।

दीपावली से पहले मिली नई जिम्मेदारी

पावन पर्व दीपावली से पहले नियुक्ति-पत्र प्राप्त करने वाले सभी वैज्ञानिक अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इस नियुक्ति को प्रदेश की फॉरेंसिक जांच क्षमता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Triangle News Lucknow — सच के साथ, सबसे आगे…

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संबंधित खबरें

501
पेज 31 / 84