### अवधेश प्रसाद का बड़ा ऐलान: 2027 में सपा सरकार बनी तो 24 घंटे में खत्म करेंगे अग्निवीर योजना!
Triangle News
1 hour ago
39 views
06 Nov 2026
अयोध्या। समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने अग्निवीर योजना को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो 24 घंटे के भीतर अग्निवीर योजना खत्म करने की दिशा में कदम उठाया जाएगा।
अवधेश प्रसाद ने कहा कि सेना में पहले की तरह स्थायी भर्ती व्यवस्था बहाल की जाएगी, ताकि युवाओं को सेना में लंबी अवधि तक सेवा करने का अवसर मिल सके।
उनके इस बयान ने अग्निवीर योजना और सेना में भर्ती व्यवस्था को लेकर राजनीतिक बहस को फिर चर्चा में ला दिया है।
Triangle News Lucknow | सच के साथ, सबसे आगे…