लखनऊ एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव का BJP सरकार पर हमला, बोले- आजम खान के साथ लगातार हो रहा अन्याय
Triangle News
विशेष रिपोर्ट
राजधानी/लखनऊ। लखनऊ एयरपोर्ट पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आजम खान की गिरफ्तारी और उन्हें जेल भेजे जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधा।
अखिलेश यादव ने कहा कि “आजम खान साहब के साथ लगातार अन्याय हो रहा है और यह अन्याय सरकार ही कर रही है।” उन्होंने आजम खान के खिलाफ हो रही कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
इस दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा पर राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि “भारतीय जनता पार्टी अब हारने वाली पार्टी बनने जा रही है।”
आजम खान की गिरफ्तारी को लेकर अखिलेश यादव के इस बयान के बाद प्रदेश की सियासत में एक बार फिर राजनीतिक बयानबाजी तेज होने के संकेत हैं।
नोट: आजम खान के मामले में लगाए गए आरोप अखिलेश यादव के राजनीतिक बयान हैं।
TRIANGLE NEWS LUCKNOW सच के साथ, सबसे आगे…