धनतेरस पर तेलीबाग पटाखा मार्केट में पुलिस की पैदल गश्त, ACP गोसाईंगंज ने परखी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था
Triangle News
Report: Rajesh Saxena | Manya Saxena
ट्राएंगल न्यूज़ लखनऊ
राजधानी / लखनऊ। धनतेरस के त्योहार पर बाजारों में उमड़ी भीड़ को देखते हुए लखनऊ पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त गोसाईंगंज ने थाना पीजीआई पुलिस टीम के साथ धनतेरस की संध्या पर पीजीआई क्षेत्र के तेलीबाग पटाखा मार्केट में पैदल गश्त की।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बाजार की यातायात व्यवस्था, कानून एवं शांति व्यवस्था का जायजा लिया। भीड़भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण करते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता
पैदल गश्त के दौरान बाजार में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, यातायात को सुचारु रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस टीम को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।
धनतेरस और दीपावली के अवसर पर बाजारों में बढ़ती आवाजाही को देखते हुए पुलिस की इस गश्त का उद्देश्य आमजन और व्यापारियों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना रहा।
ट्राएंगल न्यूज़ लखनऊ — सच के साथ, सबसे आगे…