शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 |

PGI के साउथ सिटी में सीलबंद कोठी में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

Triangle News

6 days ago 45 views
PGI के साउथ सिटी में सीलबंद कोठी में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

रिपोर्ट: पुष्पेंद्र यादव | Triangle News Lucknow

लखनऊ। राजधानी के पीजीआई थाना क्षेत्र स्थित साउथ सिटी में एक सीलबंद कोठी में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। मकान नंबर A-105 के भूतल पर आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

कोठी के अंदर धुएं से बढ़ी चुनौती

जानकारी के मुताबिक, कोठी के भूतल पर आग लगी थी। अंदर धुआं भर जाने के कारण दमकलकर्मियों को आग बुझाने में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में कोठी का ताला तोड़कर दमकलकर्मियों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

दो वाटर टेंडर और एक वाटर बाउजर मौके पर पहुंचा

आग बुझाने के लिए दमकल विभाग ने दो वाटर टेंडर और एक वाटर बाउजर मौके पर भेजा। टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग की चपेट में आने से भूतल के कमरों की चौखट और खिड़कियां जलकर राख हो गईं।

आग लगने के कारणों की जांच जारी

दमकल विभाग और संबंधित अधिकारियों द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल आग लगने की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

रिपोर्ट: पुष्पेंद्र यादव | Triangle News Lucknow

शेयर करें

जरूरी खबरें