यूपी सिविल सेवा के 52 अधिकारियों को पदोन्नति, लेवल-11 से लेवल-12 में मिली बढ़ोतरी
Triangle News
Triangle News Lucknow | लखनऊ
रिपोर्ट: संजय मुखी
उत्तर प्रदेश शासन ने प्रांतीय सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) के अधिकारियों को पदोन्नति देने का आदेश जारी किया है। 7 नवंबर 2026 को जारी कार्यालय ज्ञाप के अनुसार, विभागीय चयन समिति की संस्तुति पर राज्यपाल ने अधिकारियों को वेतन लेवल-11 से चयन वेतनमान लेवल-12 में पदोन्नति प्रदान करने की स्वीकृति दी है।
वेतनमान में बदलाव:
पूर्व वेतनमान: ₹15,600–39,100, ग्रेड पे ₹6,600 (लेवल-11)
नया चयन वेतनमान: ₹15,600–39,100, ग्रेड पे ₹7,600 (लेवल-12)
प्रभावी तिथि: वर्तमान पद पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से।
शासन के इस फैसले से संबंधित अधिकारियों को उच्च वेतनमान का लाभ मिलेगा।
पदोन्नति पाने वालों में सुशील प्रताप सिंह, रजनीश कुमार मिश्र, हिमांशु कुमार गुप्ता, राजेश कुमार यादव, जुबेर बेग, अमित कुमार भट्ट, ममता मालवीय और रामजी मिश्र सहित वर्ष 2012, 2013 और 2014 बैच के कुल 52 अधिकारी शामिल हैं।
Triangle News Lucknow — सच के साथ… सबसे आगे!