शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 |

लखनऊ में 25 अक्टूबर को जुटेंगे प्रदेशभर के खाद्य पेंशनर्स, खाद्य मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय करेंगे अधिवेशन का उद्घाटन

Triangle News

1 week ago 47 views
लखनऊ में 25 अक्टूबर को जुटेंगे प्रदेशभर के खाद्य पेंशनर्स, खाद्य मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय करेंगे अधिवेशन का उद्घाटन

ब्यूरो रिपोर्ट | Triangle News Lucknow

उद्यान भवन ऑडिटोरियम में होगा प्रांतीय वार्षिक अधिवेशन, खाद्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी होंगे शामिल

लखनऊ। फूड पेंशनर्स एसोसिएशन का प्रांतीय वार्षिक अधिवेशन 25 अक्टूबर को सुबह 10 बजे लखनऊ स्थित उद्यान भवन ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। अधिवेशन का उद्घाटन प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं खाद्य, रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय दीप प्रज्ज्वलित कर करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में विभागीय पेंशनर्स के शामिल होने की उम्मीद है।

कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

आयोजकों के मुताबिक, अधिवेशन में खाद्य राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, विधान परिषद सदस्य पवन कुमार सिंह, प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद/खाद्यायुक्त अनिल कुमार (IAS), अपर आयुक्त कामता प्रसाद सिंह (IAS), अपर आयुक्त (विपणन) रविशंकर मिश्र, अपर आयुक्त (आपूर्ति) सत्यदेव और वित्त नियंत्रक जयमंगल राव सहित कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

इसके अलावा विभाग में सेवारत अधिकारियों और विभागीय सेवारत एवं सेवानिवृत्त संगठनों के पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है।

पेंशनर्स से समय पर पहुंचने की अपील

एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश चन्द्र दुबे, स्मारिका ‘खाद्य प्रवाह’ के प्रधान संपादक अशोक कुमार सिंह, महासचिव बी.एल. कुशवाहा और संयुक्त महासचिव एल.के. मिश्र सहित पूरी कार्यकारिणी ने प्रदेशभर के पेंशनर्स से अधिवेशन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

आयोजकों ने बताया कि मुख्य अतिथि को उसी दिन दूसरे कार्यक्रम में भी शामिल होना है, इसलिए पेंशनर्स से सुबह 10 बजे तक सभागार में पहुंचकर अपना स्थान ग्रहण करने का अनुरोध किया गया है। मुख्य अतिथि के प्रस्थान के बाद अधिवेशन की अन्य गतिविधियां जारी रहेंगी।

Triangle News Lucknow — सच के साथ, सबसे आगे।

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

200
पेज 1 / 34