शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 |

काशी पहुंचे योगी आदित्यनाथ और हिमंता बिस्वा सरमा, बाबा काल भैरव और विश्वनाथ मंदिर में किया पूजन

Triangle News

1 week ago 76 views
काशी पहुंचे योगी आदित्यनाथ और हिमंता बिस्वा सरमा, बाबा काल भैरव और विश्वनाथ मंदिर में किया पूजन

विशेष रिपोर्ट | वाराणसी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने वाराणसी पहुंचकर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया।

दोनों मुख्यमंत्रियों ने बाबा काल भैरव और बाबा विश्वनाथ का पूजन-अर्चन कर राष्ट्र के सुख-समृद्धि और लोक कल्याण की कामना की।

बाबा काल भैरव के दरबार में की आरती

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा सबसे पहले काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार पहुंचे। यहां दोनों ने विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया और आरती में शामिल हुए।

इसके बाद दोनों मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। मंदिर के गर्भगृह में उन्होंने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया और षोडशोपचार पूजन कर लोक कल्याण की प्रार्थना की।

दोनों मुख्यमंत्रियों के काशी दौरे के दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

200
पेज 1 / 34