मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 |

गाजे-बाजे और आकर्षक झांकियों के साथ निकली महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा, शिक्षित बेटियों का हुआ सम्मान

Triangle News

59 minutes ago 2 views
गाजे-बाजे और आकर्षक झांकियों के साथ निकली महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा, शिक्षित बेटियों का हुआ सम्मान

रिपोर्ट: प्रशांत यादव

लखीमपुर। महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस के अवसर पर लखीमपुर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और आकर्षक झांकियों से सजी शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर सदर विधायक योगेश वर्मा ने महर्षि वाल्मीकि मंदिर में पूजा-अर्चना की और वाल्मीकि समाज की शिक्षित बेटियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।

मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना, ध्वजारोहण कर किया सम्मान

कार्यक्रम की शुरुआत गोटेय्या बाग, गोला रोड स्थित वाल्मीकि आश्रम में हुई। सदर विधायक योगेश वर्मा ने मंदिर में महंत आजाद भारती के मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना की और ध्वज चढ़ाया। इसके बाद महंत आजाद भारती और वाल्मीकि मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सचिन वाल्मीकि को सम्मानित किया गया।

सुबह मंदिर में महर्षि वाल्मीकि का श्रृंगार एवं पूजन, प्रभात फेरी और विश्व शांति की कामना के साथ हवन-पूजन भी किया गया।

शिक्षित होकर समाज और देश का गौरव बढ़ाएं बेटियां और युवा: योगेश वर्मा

समारोह को संबोधित करते हुए सदर विधायक योगेश वर्मा ने महर्षि वाल्मीकि के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने लव-कुश को शस्त्र, शास्त्र और संगीत में निपुण बनाया। उनके जीवन और आदर्शों से प्रेरणा लेकर वाल्मीकि समाज के युवाओं और बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए।

उन्होंने कहा कि शिक्षित होकर सम्मानजनक सेवाओं में स्थान प्राप्त करने वाले युवा समाज और देश का गौरव बढ़ा सकते हैं। इस दौरान समाज की शिक्षित बेटियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी भव्य शोभायात्रा

शाम को गाजे-बाजे और सुंदर झांकियों के साथ शोभायात्रा गोटेय्या बाग, गोला रोड से प्रारंभ हुई। यात्रा संकटा देवी चौराहा, निघासन रोड स्थित शुक्ला मेडिकल स्टोर के पास आयोजित मुख्य कार्यक्रम, मेला मैदान, इमली चौराहा, मिश्राना चौराहा, मेन रोड, चूना मंडी, सराफा बाजार और पुरानी गल्ला मंडी होते हुए संकटा देवी मंदिर पहुंची। इसके बाद शोभायात्रा वापस गोटेय्या बाग स्थित वाल्मीकि मंदिर पहुंची।

मंदिर में महाआरती के साथ शोभायात्रा का समापन हुआ। इसके बाद रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम और सार्वजनिक भंडारे का आयोजन किया गया।

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने की सहभागिता

इस अवसर पर महंत आजाद भारती, चंदन लाल वाल्मीकि, जितेंद्र सिंह, सुरेंद्र, सुब्बा लाल, सचिन वाल्मीकि, हिमांशु सेठ, कुंवर विकेंस, लकी सिंह, बादल सिंह, अरुण पुजारी, रूपा, कोमल, प्रीत, पृथ्वी, सुमित, नितिन, अंकित गांधी, ध्रुव, नैतिक, रितेश, अमन, ओंकार, भीम, राकेश पंडित, राम बाबू, पारस, कृष्ण, कुमार अभिनव, कुमार अभिजीत, आयुष, आशु, विराट, रुद्र, सिधू, अर्जुन और संगीत सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस के इस आयोजन में धार्मिक आस्था के साथ शिक्षा, सामाजिक सम्मान और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

Triangle News Lucknow — सच के साथ, सबसे आगे।

शेयर करें

संबंधित खबरें

335
पेज 1 / 56